spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

Odisha Assembly Election Results: ओडिशा में रुझानों में भाजपा को बहुमत, नवीन पटनायक की सत्ता खतरे में

Odisha Assembly Election Results: ओडिशा में रुझानों में भाजपा को बहुमत, नवीन पटनायक की सत्ता खतरे में

Politica Desk | BTV Bharat

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज आने वाले हैं। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आएंगे। इस राज्य में भाजपा और एनडीए के लिए अच्छी खबर आ सकती है। सभी प्रमुख एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है। ओडिशा में भाजपा को विधानसभा सीटों में भी फायदा मिलता दिख रहा है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदल जाते हैं तो शायद ओडिशा से नवीन पटनायक सरकार की विदाई भी हो सकती है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिला है। उसके खाते में 78 सीटें गई हैं।

बीजद भी 54 सीटों पर आगे है

वहीं, बीजद भी 54 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस के खाते में 11 सीट गई हैं। वहीं अन्य को तीन सीटें मिली हैं। 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजद की तरफ से नवीन पटनायक एक बार चुनावी मैदान में हैं तो दूसरी तरफ भाजपा ने बिना किसी क्षेत्रीय चेहरे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के भरोसे यह चुनाव लड़ा। ओडिशा विधानसभा की 147 सीट और लोकसभा की 21 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून तक चार चरणों में मतदान हुआ और नतीजे आज आएंगे।

ये भी पढ़े: Lok Sabha Election Results 2024: चुनावी रुझान में बहुमत के करीब NDA, INDIA ब्लॉक ने 197 सीटों पर बनाई बढ़त

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles