spot_img
27.1 C
New Delhi
Saturday, September 7, 2024

Punjab की जेल से Lawrence के गुर्गों का VIDEO सामने आया, जग्गू भगवानपुरिया के साथियों की हत्या की थी

Punjab की जेल से Lawrence के गुर्गों का VIDEO सामने आया, जग्गू भगवानपुरिया के साथियों की हत्या की थी

Breaking Desk | BTV Bharat

पंजाब की गोइंदवाल जेल में मूसेवाला के कातिलों के बीच हुई गैंगवार के 2 वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाए हैं। इसमें अंकित सेरसा के अलावा उसके दूसरे साथी गैंगस्टर भी नजर आ रहे हैं। ये सब गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोहना के कत्ल का जश्न मना रहे हैं। दोनों वीडियो सामने आने के बाद जेल में मोबाइल इस्तेमाल होने को लेकर पंजाब सरकार में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों वीडियो की जांच शुरू कर दी है।

6 दिन पहले गोइंदवाल जेल में लॉरेंस और जग्गू के गुर्गों में गैंगवार हुई थी

सचिन भिवानी जेल के अंदर मारकर फेंके गए मनदीप तूफान और मनमोहन मोहना के शव दिखा रहा है। इस दौरान जेल के सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। मगर सचिन भिवानी व उसका साथी गैंगस्टर खुलेआम दोनों के शव दिखाकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सचिन भिवानी के साथ लॉरेंस के बाकी गुर्गे इकट्‌ठा हैं। जिसमें वह तूफान और मोहना को मारने का जश्न मना रहे हैं। वह धमकी भी दे रहे हैं कि हमने मूसेवाला को मारा है तो अब किसी को नहीं छोड़ेंगे। 6 दिन पहले गोइंदवाल जेल में लॉरेंस और जग्गू के गुर्गों में गैंगवार हुई थी। जिसमें मनदीप तूफान और मोहना की मौत हो गई जबकि केशव गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस केस में पुलिस ने मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, अंकित सेरसा, कशिश, अरशद खान और मलकीत कीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

ये भी पढ़े: Pakistan News: पुलिस देख भागे Imran Khan कई घंटे बाद दिखे, कहा- Pakistan इतना जलील कभी नहीं हुआ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 7, 2024 9:49 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 7, 2024 9:49 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 7, 2024 9:49 AM
0
Total recovered
Updated on September 7, 2024 9:49 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles