spot_img
24.1 C
New Delhi
Wednesday, October 23, 2024

ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद फैसला ,गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का इनॉगरेशन रद्द

गोवा-मुंबई वंदे भारत ट्रेन का इनॉगरेशन रद्द:ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद फैसला

शनिवार को होने वाली गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का इनॉगरेशन रद्द कर दिया गया है। PM मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाने वाले थे। ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद यह फैसला लिया गया है। इस इवेंट में मडगांव स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी आने वाले थे। मगर उन्होंने सारे कार्यक्रम रद कर दिए हैं। रेल मंत्री शनिवार सुबह ओडिशा में ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचे।

आठ कोच की होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

फिलहाल महाराष्ट्र में 16-कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें CSMT मुंबई-साईंनगर शिरडी, CSMT-सोलापुर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद रूट पर चल रही हैं। एक दूसरी ट्रेन नागपुर और बिलासपुर के बीच चल रही है। गोवा रूट पर वंदे भारत के अगले हफ्ते से रेग्युलर चलने की उम्मीद है। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर हफ्ते के बाकी 6 दिन चलेगी।

वंदे भारत से बढ़ी रेल यात्रियों की सुविधा

दुनिया में चौथा सबसे लंबा रेल नेटवर्क भारत का है। यहां 1.25 लाख किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर हर रोज 11 हजार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ती हैं। इन ट्रेनों के जरिए करीब 3 करोड़ लोग हर रोज सफर करते हैं। इतना बड़ा और लोगों से जुड़ा होने की वजह से भारत में रेलवे का अलग बजट ही पेश किया जाता था। 2016 में मोदी सरकार ने 92 साल पुरानी ये प्रथा बंद की।

7 स्टेशनों पर होगा वंदे भारत का हॉल्ट

गोवा-मुंबई रूट पर वंदे भारत ट्रेन के 7 स्टॉपेज दिए गए हैं। इसके CSMT, दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, रत्नागिरी, कंकावली, थिविम और मडगांव स्टेशनों पर हॉल्ट रहेंगे। इसके पहले 16 मई को CSMT और मडगांव के बीच एक ट्रायल के दौरान ट्रेन ने लगभग सात घंटे में दूरी तय कर ली थी। टिकटों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक टिकट की कीमत 1400 रुपए के आसपास होगी। ट्रेन की अलग-अलग क्लास को देखते हुए टिकट की कीमत में बदलाव हो सकता है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 23, 2024 1:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 23, 2024 1:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 23, 2024 1:30 AM
0
Total recovered
Updated on October 23, 2024 1:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles