spot_img
23.1 C
New Delhi
Saturday, September 14, 2024

दिल्ली में बाढ़ पर पार्षदों के बीच तीखी बहस, MCD House में जमकर हंगामा, सदन स्थगित

दिल्ली में बाढ़ पर पार्षदों के बीच तीखी बहस, MCD House में जमकर हंगामा, सदन स्थगित

Political Desk | BTV bharat

दिल्ली में यमुना नदी में आई बाढ़ ने कुछ दिनों पहले कहर बरपाया था। अब यमुना की वजह से आई बाढ़ को लेकर दिल्ली नगर निगम में जमकर हंगामा हुआ है। एमसीडी में पार्षदों ने हंगामा किया और एक-दूसरे के साथ बहसबाजी की है। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई है। इस हंगामे का जो वीडियो सामने आया है। उसमें नजर आ रहा है कि सदन के अंदर आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों के बीच जबरदस्त बहस हो रही है। कुछ पार्षदों के हाथ में तख्तियां नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस हंगामे के दौरान मेयर शैली ओबेरॉय सभी से गुजारिश कर रही हैं कि वो अपनी-अपनी सीट पर बैठ जाएं।

मेयर सदन को 15 मिनट तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर देती हैं

हालांकि, इसके बावजूद भी हंगामा जारी रहता है। इसके बाद मेयर सदन को 15 मिनट तक के लिए स्थगित करने का ऐलान कर देती हैं। हालांकि, हंगामा इसके बाद भी जारी रहता है। कुछ दिनों पहले दिल्ली में बाढ़ आई थी और इस बाढ़ ने दिल्ली वालों को जबरदस्त परेशान किया था। यमुना के निचले इलाके में रहने वाले कई लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।

बाढ़ का पानी शहर के अहम स्थानों तक पहुंच गया था

बाढ़ का पानी शहर के अहम स्थानों तक पहुंच गया था और सड़कें झील में तब्दील हो गई थीं। दिल्ली में भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जलमग्न दिल्ली ने जनता को काफी परेशान किया था। कई सड़कों पर जलभराव होने की यातायात व्यवस्था भी यहां चरमरा गई थी।

ये भी पढ़े: Jammu-Kashmir में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाने बिछाया गया IED बरामद

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 14, 2024 6:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 14, 2024 6:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 14, 2024 6:30 AM
0
Total recovered
Updated on September 14, 2024 6:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles