Sikkim त्रासदी पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी ने सीएम तमांग को दिया सहयोग का भरोसा
Breaking Desk | BTV Bharat
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री मिश्र हिमालयी राज्य के तीन–दिवसीय दौरे पर बीते दिन यहां पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र ने कहा कि “प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर–मंत्रालयी केंद्रीय दल आज बाढ़ प्रभावित सिक्किम का दौरा कर रहा है।”
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की
वहीं केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्र ने गंगटोक में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में अचानक आई बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की। बैठक के बाद गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने त्रासदी को लेकर ने सीएम तमांग को सहयोग का भरोसा दिया वहीं सीएम ने भी केंद्र सरकार का आभार जताया।
ये भी पढ़े: MP: Jabalpur में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, मलबा गिरने से 7 मजदूर दबे, एक की मौत