spot_img
27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Chandigarh Mayor Election| का विरोध,प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Chandigarh Mayor Election| का विरोध,प्रदर्शन कर रहे NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Breaking Desk | BTV Bharat

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने भाजपा के दफ्तर की तरफ कूच किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। पुलिस ने लाठियां भी भांजीं।एनएसयूआई कार्यकर्ता 30 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। वहीं सूत्रों के अनुसार, कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा पर हमला तेज कर दिया है। मंगलवार सुबह भी यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। आप ने पहली बार निगम के सामने स्क्रीन लगाकर चुनाव के दिन का वीडियो चलाया और लोगों को दिखाया।आप के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया ने कहा कि वीडियो से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा वोट चोर पार्टी है। अनिल मसीह ने तो सिर्फ काम को अंजाम दिया है, असली साजिशकर्ता कोई और है। उस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़े: Rajasthan News: Anantpura कोटा में गिरी इमारत, 2 लोगों को किया रेस्क्यू; राहत-बचाव का काम जारी

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
0
Total recovered
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles