CM पद की शपथ लेने के बाद Nayab Singh Saini की आई पहली प्रतिक्रिया, पूर्व CM Khattar पर भी दिया बयान
Breaking desk | BTV Bharat
हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। कुछ ही घंटे के भीतर सरकार बदल गई और मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी सूबे के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। नायब सिंह सैनी ने कल शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच विधायक भी मंत्री बने। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नायब सिंह सैनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
“हमारा नवगठित मंत्रिमंडल पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद देना चाहता है
उन्होंने सीएम पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद कहा। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, “हमारा नवगठित मंत्रिमंडल पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद देना चाहता है। उन्होंने हरियाणा को एक नई दिशा दी है और सुशासन का सबसे अच्छा उदाहरण दिया है। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के राज्य में विकास कार्य किया है।”