spot_img
34.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

Breaking News : CJI चंद्रचूड़ को 600 वकीलों ने लिखा लेटर, न्यायपालिका पर सवाल उठाने को लेकर जताई चिंता

Breaking News : CJI चंद्रचूड़ को 600 वकीलों ने लिखा लेटर, न्यायपालिका पर सवाल उठाने को लेकर जताई चिंता

Breaking Desk | BTV Bharat

सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा सहित पूरे भारत से 600 से अधिक वकीलों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर न्यायपालिका पर सवाल उठाने को लेकर चिंता जाहिर की है। देशभर के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट CJI चंद्रचूड़ को लिखे पत्र में कहा कि ‘एक समूह’ देश में न्यायपालिका को कमजोर करने में जुटा हुआ है।

पत्र में एक समूह पर चिंता जताई

पत्र में एक समूह पर चिंता जताते हुए उन्होंने इसे न्यायपालिका की अखंडता के लिए खतरा माना है। लेटर में न्यायपालिका पर खास समूह के दबाव को लेकर और न्यायपालिका की अखंडता को कम दिखाने की कोशिशों पर भी चिंता जताई गई है। इसी के साथ वकीलों ने न्यायिक प्रक्रियाओं में हेरफेर करने, अदालती फैसलों को प्रभावित करने और निराधार आरोपों और राजनीतिक एजेंडे के साथ न्यायपालिका की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास करने वाले “निहित स्वार्थी समूह” की निंदा की।

पत्र के अनुसार ये रणनीति भ्रष्टाचार के आरोपी राजनीतिक हस्तियों से जुड़े मामलों में विशेष रूप से स्पष्ट होती है

पत्र के अनुसार ये रणनीति भ्रष्टाचार के आरोपी राजनीतिक हस्तियों से जुड़े मामलों में विशेष रूप से स्पष्ट होती है, जहां अदालती फैसलों को प्रभावित करने और न्यायपालिका को बदनाम करने के प्रयास सबसे अधिक स्पष्ट होते हैं।

ये भी पढ़े: Maharashtra Politics: चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुईं Navneet Rana, उद्धव ठाकरे गुट पर साधा निशाना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 1:17 PM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 1:17 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 1:17 PM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 1:17 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles