spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

केन्या बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी मदद, 40 टन राहत सामग्री लेकर C-17 ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान

केन्या बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत ने भेजी मदद, 40 टन राहत सामग्री लेकर C-17 ग्लोबमास्टर ने भरी उड़ान

Global Desk | BTV Bharat 

केन्या में बाढ़ से हर तरफ तबाही मची हुई है। ऐसे में भारत सरकार ने केन्या की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान ने आज सुबह 40 टन राहत सामग्री लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी। केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने केन्या में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री भेजने को लेकर जानकारी साझा की।

कम से कम 267 लोग मारे जा चुके हैं

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 40 टन दवाओं, चिकित्सा आपूर्ति और अन्य उपकरणों से युक्त एचएडीआर सामग्री का दूसरा हिस्सा केन्या के लिए रवाना हो गया है। भारत एक एतिहासिक साझेदारी के लिए खड़ा है।” राहत सामग्री की पहली खेप पिछले सप्ताह केन्या भेजी गई थी। केन्या सरकार के आंकड़ों के अनुसार, इस अफ्रीकी देश में भयावह बाढ़ के कारण अनेक हिस्से प्रभावित हुए हैं और इसमें कम से कम 267 लोग मारे जा चुके हैं।

ये भी पढे: Hapur Accident: यूपी के हापुड में दर्दनाक सड़क हादसा, रांग साइड में चली गई कार को ट्रक ने रौंदा, 6 लोगों की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles