spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

Patna: दानापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, आगजनी, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

Patna: दानापुर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, आगजनी, 2 पुलिसकर्मी जख्मी

Breaking Desk | BTV Bharat 

दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में उसरी पुल पर लोडेड ट्रैक्टर नाला में पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। गाड़ी में भी आग लगा दी। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चालक की पहचान शाहपुर निवासी पप्पू यादव के पुत्र 20 साल के रोशन कुमार के तौर पर हुई है। एक महीना पहले ही हुई थी शादी। मृतक के भाई मंटू कुमार ने बताया कि रोशन कुमार रोड़ा लेकर उसरी की ओर जा रहा था।

पुल पर पुलिस की गश्ती टीम पैसा वसूल रही थी

पुल पर पुलिस की गश्ती टीम पैसा वसूल रही थी। पैसा मांगने पर चालक सराय की ओर गाड़ी की ओर भागने लगा। इस दौरान उसरी पुल पर गाड़ी बड़े नाला में पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। क्रेन की मदद से हमलोगों ने शव को बाहर निकाला है। रोशन की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 2 से 3 राउंड फायरिंग भी की, लेकिन विरोध करना पीछे हटना पड़ा। परिजनों ने पुलिस गाड़ी में आग लगा दी। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने गोलगप्पे वाले की भी पिटाई कर दी। उसका ठेला भी पलट दिया।

ये भी पढ़े: Kawardha Tragedy: घायल मजदूरों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व CM भूपेश बघेल, 19 मजदूरों की मौत पर जताया शोक

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 8:16 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 8:16 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 8:16 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 8:16 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles