Naxalites Attack in Dantewada: ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर घात लगाए नक्सलियों ने किया हमला, जवाबी कार्रवाई में एक ढेर
Breaking Desk | BTV Bharat
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले में 3 दिन तक एंटी नक्सल ऑपरेशन चला कर लौट रहे हैं STF के जवानों पर नक्सलियों ने आज सुबह हमला बोल दिया, जिसके बाद जवान सतर्क हो गए और इस हमले पर उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस हमले में भारतीय जवान बाल-बाल बचे। वहीं जवाबी कार्रवाई में एक वर्दीधारी नक्सली को मार गया।
अब तक कुल 8 नक्सलियों को मार गिराया है
बता दें कि पिछले 3 दिनों से बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में DRG, STF और बस्तर फाइटर के 1000 जवानों की टीम एंटी नक्सल ऑपरेशन चला रही थी। इसी ऑपरेशन के तहत बीते दिन भारतीय जवानों की टीम अब तक कुल 8 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी ऑपरेशन को अंजाम देकर DRG, STF और बस्तर फाइटर की टीम आज वापस लौट रही थी। तभी अचानक उन पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इस हमले से जवानों ने पहले खुद को बचाया। इसके बाद नक्सलियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की।