Cyclone Remal: असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में बाढ़ से 1,000 लोगों को बचाया
Weather Desk | BTV Bharat
असम राइफल्स के जवानों ने मणिपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों से करीब 1,000 लोगों को बचाया है। यह राज्य चक्रवात रेमल के कारण लगातार बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। असम राइफल्स ने एक बयान में कहा कि उसके जवानों ने मंगलवार को इंफाल शहर में बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाया और परेशान एवं फंसे हुए लोगों को सहायता प्रदान की।
करीब 1,000 स्थानीय लोगों को बचाया गया
बयान में कहा गया कि विनाशकारी बाढ़ के पानी से करीब 1,000 स्थानीय लोगों को बचाया गया। असम राइफल्स ने आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग बाढ़ राहत टीम को तैनात कर दिया। बयान में कहा गया है कि बाढ़ बचाव अभियान का सफल क्रियान्वयन असम राइफल्स के अटूट समर्पण, व्यावसायिकता और तत्परता का प्रमाण है।
ये भी पढ़े: Prajwal Revanna Arrest : यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना अरेस्ट,गिरफ्तार कर CID ऑफिस लाया गया