spot_img
26.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें…

नई दिल्ली। Afternoon Bulletin में आज सुबह से अब तक देश-प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं घटी हैं। अगर आप उस घटनाओं को मिस कर रहें है, तो उस जानने के लिए पढ़े अभी तक की ये Top खबरें…

2 से 18 साल के आयु वर्ग के लिए COVAXIN के क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी

covid-vaccine

COVAXIN के दूसरे/तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने 2 से 18 वर्ष के आयु वर्ग में दी मंजूर। कोवैक्सिन (COVAXIN) बनाने वाली भारत बायोटेक (Bharat Biotech) का कहना है कि 18 राज्यों में, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बिहार, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश 1 मई से डायरेक्ट कोवैक्सिन की सप्लाई की जा रही है…

कोरोना संकट: महाराष्ट्र में 15 दिन के लिए बढ़ा लॉकडाउन, जारी रहेगी पाबंदियां

Maharashtra-lockdown

देश के कई राज्‍यों में कोरोना वायरस संक्रमण से हालात बेहद खराब हैं। वहीं कोरोना के बेकाबू रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब 1 जून 2021 सुबह 7 बजे तक पाबंदी लागू रहेंगी। मालूम हो कि इस दौरान महाराष्ट्र में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी चीजों पर पाबंदी रहेगी…

राहुल गांधी का PM मोदी पर तंज, कहा-वैक्सीन-ऑक्सिजन के साथ PM भी गायब

pm-modi

कोरोनो संकट के इस दौर हर कोई परेशान है। तो वहीं राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप भी लगा रहे है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर जोरदार हमला किया और कहा कि ऐसे समय में जब देश कोविड-19 महामारी का सामना कर रहा है तो पीएम मोदी वैक्सीन, ऑक्सीजन और दवाओं के साथ वो भी ग़ायब हैं। बचे हैं तो बस सेंट्रल विस्टा, दवाओं पर GST और यहाँ-वहाँ PM के फ़ोटो है…

Research: जानलेवा हो सकती है एंटीबायोटिक दवाओं की ज्यादा डोज

corona

एक रिसर्च के मुताबिक एंटीबायोटिक (Antibiotic) की ज्यादा खुराक लेना शरीर में बैक्टीरिया के खतरे को और बढ़ा सकता है। रिसर्च के मुताबिक एंटीमाइक्रोबियल को एक बड़े खतरे के रूप में देखा गया है। एंटीबायोटिक की अधिक डोज लेने से 2050 तक 10 मिलियन लोगों की मृत्यु हो सकती है…

कोरोना दहशत: देश में पिछले 24 घंटे में 3.62 लाख नए केस, 4,120 की मौत

COVID-19-UPDATES

कोरोना की दूसरी लहर का ग्राफ भारत (India) में तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना के 3,62,727 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,37,03,665 हो गई। वहीं अबतक देश में 17,72,14,256 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है…

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
0
Total recovered
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles