spot_img
26.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

America: ट्रंप के ‘भक्त’ को Court ने सुनाई 41 महीने की सजा

नई दिल्ली: अमेरिका (America) की संसद कैपिटल हिल (Capitol Hill) पर हुए हमलों में अपनी भूमिका के लिए एक व्यक्ति को 41 माह की कारावास (Jail) की सजा सुनाई गई है। संघीय जज ने क्यूअन शमन को दंगों में उसकी भूमिका के लिए यह सजा सुनाई गयी है। 6 जनवरी को आई तस्वीरों और वीडियो में क्यूअन शमन (QAnon Shaman) को अजीबोगरीब पहनावे और सींग वाली टोपी (Cap) में देखा गया था। अभियोजकों ने अमेरिकी जिला जज रॉयस लैम्बर्थ से जैकब चांसले को 51 माह की सजा (Punishment) देने के लिए कहा था।

World News: इजरायल ने बनाई किलर ‘रोबोट सेना’, ले सकती है इंसानों की जगह
capitol hill riots
capitol hill riots

जनवरी में जो बाइडन को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बनाने की प्रक्रिया के समय बड़ी संख्या में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था। दुनियाभर में इस कृत्य के लिए डोनाल्ड ट्रंप की काफी आलोचना हुई थी। कई वैश्विक नेताओं ने इसे विश्व के सबसे पुराने लोकतंत्र के इतिहास में ‘काला दिन’ करार दिया था। अभियोजकों ने कहा कि – चांसले अब कैपिटल हिल दंगों का सार्वजनिक चेहरा बन गए हैं।

Kerala: आज से दो महीने के लिए खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के कपाट

चांसले को मिली सजा 100 से ज्यादा आरोपियों के लिए एक बेंचमार्क सेट करती है, जिन पर 6 जनवरी को हुए दंगों के आरोप लगाए गए हैं। हिंसा में चार लोगों की मृत्यु हो गयी थी और 140 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। चांसले को जनवरी में हिरासत में लिया गया था। वह गहरे हरे रंग के जेल जंपसूट में दाढ़ी और मुंडे सिर के साथ कोर्ट में पेश हुए थे। चांसले के वकीलों ने जज से उनके मुवक्किल के लिए ‘समय की सजा’ के लिए कहा था।

कारावास में रहते हुए अधिकारियों ने चांसले की डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑडर में मदद करी थी। चांसले ने कहा था कि – वह निराश है कि डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें माफ नहीं किया। बचाव पक्ष के वकील अल्बर्ट वॉटकिंस ने बताया कि – अमेरिकी नौसेना ने 2006 में पाया था कि चांसले पर्सोनेलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। किन्तु, फिर उन्हें ‘ड्यूटी के लिए फिट’ घोषित किया गया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
0
Total recovered
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles