spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, September 7, 2024

West Bengal: भाजपा का संदेशखाली कार्ड बेअसर, 31 सीटें जीतकर ममता ने साबित किया BJP अब भी बाहरी पार्टी

West Bengal: भाजपा का संदेशखाली कार्ड बेअसर, 31 सीटें जीतकर ममता ने साबित किया BJP अब भी बाहरी पार्टी

Political Desk | BTV Bharat 

मशहूर अमेरिकी पत्रिका टाइम ने 12 साल पहले ममता बनर्जी को विश्व की सौ असरदार हस्तियों में शुमार किया था, लेकिन उनका जलवा आज भी कायम है। सारे एग्जिट पोल को धता बताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव में मजबूत ताकत बनकर उभरी भाजपा की चुनौती इस बार ध्वस्त कर दी। टीएमसी बंगाल में इंडिया गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने के बावजूद एनडीए पर भारी रही। कुछ राजनीतिक विश्लेषक भाजपा की छह-सात सीटें बढ़ने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मतगणना में भाजपा 10 सीटों पर सिमट गई। 31 सीटों पर झंडे गाड़ कर ममता ने साबित कर दिया कि भाजपा अब भी यहां के लिए बाहरी पार्टी ही है।

भाजपा की मुस्लिम तुष्टीकरण को हथियार बनाने की कोशिश बेकार गई

भाजपा इस बार कई सीट भी हार गई। इस बार ममता को एकतरफा मुस्लिम वोट मिला। ममता ने भाजपा के जवाब में साफ्ट हिंदू कार्ड चला और अपने हिंदू वोट बैंक को खिसकने नहीं दिया। नतीजों से ममता ने अपनी बंगाली पहचान और पुख्ता कर ली है। लक्ष्मी भंडार योजना, हर महीने खाते में एक हजार रुपये देने की घोषणा ने जोरदार असर किया। भाजपा के इस राज्य में सबसे बड़े दो कार्ड थे-संदेशखाली और नागरिकता कानून। दोनों उसे फायदा न पहुंचा सके। टीएमसी के मुस्लिम नेता शाहजहां शेख के अत्याचार को उसने मुद्दा बनाकर पीड़िता रेखा पात्रा को चुनाव मैदान में उतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी काउंसिलिंग की लेकिन पात्रा यहां तृणमूल के नुरुल इस्लाम से भाजपा हार गई। संदेशखाली प्रकरण के जरिये भाजपा की मुस्लिम तुष्टीकरण को हथियार बनाने की कोशिश बेकार गई।

ये भी पढे: Melonie Tweet on Modi: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चुनावी जीत के लिए पीएम मोदी को दी बधाई

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 7, 2024 5:53 PM
533,570
Total deaths
Updated on September 7, 2024 5:53 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 7, 2024 5:53 PM
0
Total recovered
Updated on September 7, 2024 5:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles