spot_img
26.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

YOLO फाउंडेशन की स्थापना कर लोगों तक खाना पहुंचाएंगी Jacqueline Fernandez

नई दिल्ली। अभिनेत्री ने रोजमर्रा की जिंदगी में दयालुता की कहानियां बनाने और साझा करने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की है। इस नेक काम के लिए अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज (jacqueline fernandez) ने कई एनजीओ (NGO) के साथ समझौता किया है जो हमारे समाज में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के हित में काम करते हैं। रोटी बैंक नामक एक एनजीओ (NGO) के साथ जैकलीन इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी।

परिवार के बाद Bollywood Actress Deepika Padukone भी आईं कोरोना वायरस की चपेट में ?

वहीं, फ़ीलाइन फाउंडेशन के साथ भागीदारी करते हुए अभिनेत्री ने सड़को पर रहने वाले जानवरों की मदद करने की पहल की है। साथ ही, अभिनेत्री फ्रंट लाइन कार्यकर्ता मुंबई पुलिस (Mumbai Police)बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी।

बंगाल हिंसा को लेकर कंगना रनौत ने कह दी इतनी बड़ी बात, ट्वीटर अंकाउट हुआ सस्पेंड

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने अक्सर एक कदम आगे बढ़ाकर उन लोगों तक मदद पहुंचाई है, जिन्हें कठिन वक़्त में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। चाहे वह बाढ़ राहत के बाद घरों का पुनर्निर्माण करना हो या बच्चों के पोषण के लिए काम करना हो, अपने सकारात्मक रवैये के साथ, जैकी ने उन लोगों के बीच प्यार और खुशी फैलाई है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस योलो फाउंडेशन (YOLO Foundation) की स्थापना की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने twitter पर फोटो शेयर कर दी हैं। उन्होंने अपनी इस फाउंडेशन की स्थापना कई एनजीओ के साथ मिल कर किया है, जो समाज के जरूरत मंद लोगों की मदद करते हैं।

https://twitter.com/Asli_Jacqueline/status/1389528321017270277

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 8, 2024 7:00 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 8, 2024 7:00 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 8, 2024 7:00 AM
0
Total recovered
Updated on September 8, 2024 7:00 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles