spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

गोगामेड़ी के हत्यारे के घर पर चला Bulldozer, एक्शन पर शूटर रोहित की मां का दर्द, बहन भी हिरासत में

गोगामेड़ी के हत्यारे के घर पर चला Bulldozer, एक्शन पर शूटर रोहित की मां का दर्द, बहन भी हिरासत में

Breaking Desk | BTV bharat

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शूटर रोहित राठौड़ के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 05 दिसंबर 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जयपुर नगर निगम ने खातीपुरा इलाके की सुंदरवन कॉलोनी में रोहित राठौर की अवैध संपत्ति पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया। इस दौरान हंगामा मचाने वाली रोहित राठौर की बहन को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है।

पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा

पूरी कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड के दो टर्स रोहित राठौर और नितिन फौजी और उनके एक सहयोगी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस-प्रशासन अब उनकी अवैध संपत्तियों पर भी एक्शन ले रही है। रिपोर्ट के मुताबिक शूटर रोहित राठौड़ के घर पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान उनके परिवार वालों से विरोध किया था।

इस तोड़फोड़ के बारे में पहले से नहीं बताया गया

परिवार के लोगों का कहना था कि उन्हें इस तोड़फोड़ के बारे में पहले से नहीं बताया गया थ, ना ही कोई नोटिस दिया गया था। रोहित राठौर की मां ओम कंवब ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अचानक हुए इस तोड़फोड़ की कार्रवाई से घर के बच्चे बहुत ज्यादा डर गए हैं।

उन्होंने कहा कि, प्रशासन ने बिना जानकारी हमारे घर को तोड़ा है। हमें पहले से इसके बारे में सूचित नहीं किया गया था। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान विरोध कर रही रोहित की बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ये भी पढ़े: LNJP अस्पताल में मरीजों के लिए 20 बेड रिजर्व, Delhi में Corona New Variant JN.1 से निपटने की तैयारियां तेज

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles