नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना केस में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। देश में करीब एक महीने बाद पिछले तीन दिन से लगातार एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ओड़िशा (Odisha) की बात करें तो 86 नए मामले के साथ कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या की बढ़कर 337104 लाख पर पहुंच गई। हलांकि अब तक 334463 ठिक भी हुए है। वहीं राज्य में अब कोरोना के 673 एक्टिव केस है।
Covid-19 Report For 26th Feb
New Positive Cases: 86
In quarantine: 51
Local contacts: 35(Details of local contacts will be shared by concerned District Administration)
District Wise Cases:
1. Angul: 3
2. Balasore: 7
3. Bargarh: 4
4. Balangir: 6
5. Cuttack: 5
6. Deogarh: 2— I & PR Department, Odisha (@IPR_Odisha) February 27, 2021
जिलेवार रूप में देखिए covid-19 के मामले
ओडिशा में जिलेवार रूप से देखिए कहा कितने कोरोना संक्रमित लोग मिले है। अंगुल 3, बालासोर 7, बारगढ़ 4, बालांगीर 6, कटक 5, देवगढ़ 2, गजापति 1, जाजपुर 4, झारसुगुड़ा 4, कालाहांडी 1, केंद्रपाड़ा 3, खोरधा 9, कोरापुट 2, मयुरभंज 5, पुरी 2 , संबलपुर 17, सोनेपुर 1, सुंदरगढ़ 8 और स्टेट पुल से 1 मरीज मिले है।
देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना केस ? जानिए पिछले 24 घंटे में क्या कहते है आकड़े
देश में कोरोना के आकड़े
भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,79,979 हो गई। वहीं देश में अब तक 1,42,42,547 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 133 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,938 हो गई है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 26 फरवरी तक 21,54,35,383 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,73,918 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई थी।