spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

मालेगांव में AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने मारी 3 गोलियां

मालेगांव में AIMIM नेता अब्दुल मलिक पर फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने मारी 3 गोलियां

Crime Desk | BTV Bharat 

महाराष्ट्र के मालेगांव में भारी फायरिंग होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि AIMIM नेता और पूर्व मेयर अब्दुल मलिक पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है। इस फायरिंग में मलिक को कुल 3 गोलियां लगी हैं। इसके बाद उन्‍हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर जाया गया अ.ब्‍दुल मलिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मलिक को छाती के बायीं ओर, बायीं जांघ और दाहिने हाथ पर चोटें आई हैं। चोटें गंभीर हैं, इसलिए AIMIM नेता को नासिक के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद AIMIM कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए।

स्थानीय पुलिस ने व्यापक जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना के बाद से मालेगांव में तनावपूर्ण माहौल है। घटना के बाद AIMIM कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि जिस जगह फायरिंग हुई है वहां सीसीटीवी नहीं है। तीनो आरोपी कौन हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले भी AIMIM नेता पर हमले हुए हैं। इस साल फरवरी महीने में बिहार के गोपालगंज में हमलावर ने AIMIM के प्रदेश सचिव और सारण प्रभारी अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक असलम मुखिया ने नवंबर 2023 में गोपालगंज सदर सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़े: Delhi Baby Care Centre Fire: बेबी केयर सेंटर अग्निकांड पर बड़ा खुलासा, 31 मार्च को खत्म हो गई थी NOC

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles