spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, September 7, 2024

Gunfire at Donald Trump: अमेरिका में ट्रम्प पर फायरिंग, कान पर गोली लगी, खतरे से बाहर; 20 साल का शूटर मारा गया

Gunfire at Donald Trump: अमेरिका में ट्रम्प पर फायरिंग, कान पर गोली लगी, खतरे से बाहर; 20 साल का शूटर मारा गया

Breaking Desk | BTV bharat

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई है। उनके दाएं कान पर गोली लगी है, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी भी दी जा चुकी है। घटना भारतीय समय के मुताबिक आज सुबह 4 बजे की है। तब अमेरिका में शनिवार के शाम करीब 6.30 बज रहे थे। ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे।

400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई

पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

वही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा, “संघीय सरकार की सभी एजेंसियों ने मुझे स्थिति के बारे में पूरी जानकारी दी है…मैंने डोनाल्ड से संपर्क करने की कोशिश की है, वे अपने डॉक्टरों के साथ हैं और ठीक हैं…अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है…हम इसे अनदेखा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़े: West Delhi Burger King Murder: हरियाणा में पुलिस मुठभेड़ में शूटर समेत 3 लोग ढेर, 40 गोलियां मारकर की थी हत्या

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
0
Total recovered
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles