spot_img
34.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’ – प्रियंका का ऐलान

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि आगामी UP चुनावों में हम 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाओं को बनाएंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि UP में परिवर्तन आए और प्रदेश आगे बढ़े।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा हैं कि आज उत्तर प्रदेश (UP) में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस (Congress) का आवेदन हमेसा खुला रहेगा। आप आगे तो आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत (Starting) है आने वाले Time में यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। पूछे जाने पर कि क्या Congress को इतने उम्मीदवार मिल पाएंगे? इस पर कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने कहा कि हम अपने प्रत्याशियों की पूरी मदद करेंगे। वो जरूर जीतेंगी।

सावधान ! ज्यादा मत सोचिये नहीं तो कोयला ख़त्म हो जायेगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि इस Decision से UP की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह Decision प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय Ramesh Chandra की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।

ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं।

Priyanka Gandhi Vadra ने कहा कि यूपी में बदलाव का सपना पूरा होगा। देश को विकास की ओर आगे ले जाना है। भागीदारी के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। मेरा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 3:18 PM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 3:18 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 3:18 PM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 3:18 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles