spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, September 7, 2024

Isro Rlv Lex Pushpak: ISRO को अंतरिक्ष में मिली एक और सफलता, RLV पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

Isro Rlv Lex Pushpak: ISRO को अंतरिक्ष में मिली एक और सफलता, RLV पुष्पक की लगातार तीसरी सफल लैंडिंग

National Desk | BTV Bharat

ISRO ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसरो के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ की लगातार तीसरी बार सफल लैंडिंग हुई है। भारतीय स्पेस एजेंसी ने बताया कि पुष्पक की लैंडिंग को लेकर ये फाइनल टेस्टिंग थी, जो कामयाब रही। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में RLV LEX 03 जिसे ‘पुष्पक’ नाम दिया गया है, उसकी सफल लैंडिंग हुई। ‘पुष्पक’ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्नत स्वायत्त क्षमताओं का प्रदर्शन किया। बेहद सटीक होरिजेंटल लैंडिंग को अंजाम दिया। RLV LEX 03 का ये फाइनल टेस्ट सुबह 7.10 बजे किया गया।

पुष्पक’ की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो ने बताया

‘पुष्पक’ की सफल लैंडिंग को लेकर इसरो ने बताया कि इससे पहले हमारा आरएलवी एलईएक्स-01, आरएलवी एलईएक्स-02 मिशन भी सक्सेसफुल रहा था। इस बार चुनौतियां ज्यादा थीं, हवा तेज थी और ‘पुष्पक’ को रनवे से 4.5 किलोमीटर दूर, 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया था। ‘पुष्पक’ ने बड़ी ही कुशलता से हवा में अपना रास्ता खुद बनाया और रनवे पर उतर गया। यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि ‘पुष्पक’ की रफ्तार किसी आम हवाई जहाज या लड़ाकू विमान से कहीं ज्यादा थी।

पैराशूट की मदद से इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक लायी गई

320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उतरने के बाद ब्रेक पैराशूट की मदद से इसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक लायी गई। इसके बाद इसके पहियों के ब्रेक ने काम किया और यह पूरी तरह से रुक गया। जमीन पर चलते हुए ‘पुष्पक’ ने अपने आप ही संतुलन बनाए रखा और रनवे पर सीधा चलता रहा।

ये भी पढ़े: Indore BJP Leader Murder: इंदौर में BJP नेता की गोली मार कर हत्या, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे मोनू कल्याणे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
0
Total recovered
Updated on September 7, 2024 5:47 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles