spot_img
26.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

Cyclone Remal: कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, तबाही लेकर बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात रेमल को लेकर अलर्ट

Cyclone Remal: कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद, तबाही लेकर बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात रेमल को लेकर अलर्ट

Weather Desk | BTV Bharat

भीषण चक्रवात रेमल रविवार रात 11 बजे से सोमवार रात एक बजे के बीच बंगाल-बांग्लादेश तट पर आएगा। शहर में रविवार दोपहर से लेकर सोमवार दोपहर तक तूफान का कहर जारी रहने की आशंका है। तूफान की गति 70-80 किमी प्रति घंटा और हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। साथ ही 200 मिमी तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलें

शनिवार को शाम 5.30 बजे के आसपास, यह सिस्टम बंगाल की खाड़ी के उत्तर और उससे सटे पूर्वी-मध्य भाग में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। यह बांग्लादेश के खेपुपारा से 360 किमी दक्षिण-पूर्व और कैनिंग से 390 किमी दक्षिण-पूर्व में है। अनुमान है कि यह आधी रात के आसपास बंगाल के खेपुपारा और सागर द्वीप के बीच पहुंचेगा। इस दौराम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे तक हो सकती हैं। वहीं चक्रवाती तूफान से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। इस दौरान विमानों का संचालन भी बंद रहेगा।

ये भी पढ़े: Uttarakhand: भीषण गर्मी में हरिद्वार से ऋषिकेश तक हाईवे ‘जाम’, हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़, यात्रियों का हुआ बुरा हाल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
0
Total recovered
Updated on September 8, 2024 4:58 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles