spot_img
27.1 C
New Delhi
Saturday, September 21, 2024

Mitti Cafe: Supreme Court में दिव्यांग चलाएंगे स्पेशल मिट्टी कैफे, CJI DY Chandrachud ने किया उद्घाटन

Mitti Cafe: Supreme Court में दिव्यांग चलाएंगे स्पेशल मिट्टी कैफे, CJI DY Chandrachud ने किया उद्घाटन

Breaking Desk | BTV Bharat

सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आज कुछ खास हुआ है। यहां एक कैफे खोला गया है, जिसकी खासियत यह है कि इसे दिव्यांग कर्मचारी चलाएंगे। ‘मिट्टी कैफे’ का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने किया। इस दौरान सीजेआई दिव्यांग कर्मचारियों का हाथ पकड़कर उन्हें कैफे की ओर ले जाते दिखे। बता दें, मिट्टी कैफे एक एनजीओ द्वारा शुरू किया गया है, जो विशेष जरूरतों वाले लोगों के साथ काम करता है। उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करता है।

मिट्टी कैफे से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा

मिट्टी कैफे की निदेशक आयशा आलम ने बताया, ‘मिट्टी कैफे से विशेष जरूरतों वाले लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा। करीब 500 दिव्यांग 500 दिव्यांग लोग कैफे से सीधे जुड़े हुए हैं और 1200 विकलांग कैफे से जुड़े हैं।’ सुप्रीम कोर्ट में मिट्टी कैफे खोलने में मदद करने वालीं वकील प्रिया हिंगोरानी ने कैफे खोलने के लिए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

एनजीओ ने साल 2017 में काम करना शुरू किया था

बता दें, एनजीओ ने साल 2017 में काम करना शुरू किया था। तबसे लेकर अबतक पूरे भारत में 41 ऐसे कैफे खोल चुका है और दिव्यांग लोगों के लिए काम करने के अवसर खोल दिए। एनजीओ की सीईओ-संस्थापक अलीना आलम हैं। एनजीओ को एक महिला नेतृत्व टीम द्वारा चलाया जाता है।

 

ये भी पढ़े: CM Nitish Kumar का इस्तीफा मांग रहे BJP MLA, Jitan Ram Manjhi बोले- CM को नशीला पदार्थ खिलाया जा रहा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2024 8:38 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 21, 2024 8:38 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 21, 2024 8:38 AM
0
Total recovered
Updated on September 21, 2024 8:38 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles