spot_img
27.1 C
New Delhi
Sunday, September 8, 2024

सफाई कर्मियों के शिकायत पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष पहुंचे रामगढ़

नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष बबन रावत (Baban Rawat) ने आज झारखंड के रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान बबन रावत ने सफाई कर्मियों के समस्याओं को देखकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस दौरान रामगढ़ में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद संजय कुमार मौजूद रहे।

झारखंड: CBI ने संभाली धनबाद ADJ उत्तम आनंद मर्डर मामले की कमान

बता दें कि परिसदन रामगढ़ में उपाध्यक्ष द्वारा रामगढ़ जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अपनी समस्याओं को लेकर आए सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन प्राप्त किया। इसके बाद उपाध्यक्ष द्वारा छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत नेहरू रोड के समीप एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सिरका के समीप स्थित सफाई कर्मचारियों की बस्ती का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं आदि की जानकारी लेते हुए उनमें सुधार हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

झारखंड: अवैध खनन के खिलाफ एक्शन में रामगढ़ SDO, माफियाओं में खौफ का माहौल

उपाध्यक्ष बबन रावत ने क्षेत्र भ्रमण के बाद परिसदन रामगढ़ में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। उन्होंने रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करते हुए उनके निष्पादन के लिए कई निर्देश दिए। साथ उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के निर्धारित मानदेय का भुगतान समय से करने एवं साल में कम से कम 2 बार स्वास्थ्य जांच कैंप लगाकर उनके स्वास्थ्य की जांच करने सहित कई अन्य निर्देश भी दिए।

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी ने कांस्य जीता, 41 साल बाद पदक

नगर परिषद सिरका क्षेत्र का किया दौरा 

नगर परिषद रामगढ़ के सिरका वार्ड 15 समेत आसपास के क्षेत्रों में भी दोपहर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष बबन रावत पहुंचे। इससे पूर्व नगर परिषद अधिकारियों, पार्षदों ने उनका स्वागत किया। सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बबन रावत ने सफाई मित्र दिलीप राम, करण राम, संतोष कुमार, शिवराम आदि से उनकी रोजमर्रा जरूरतों से जुड़ी समस्याओं के बारे में सुना। इस दौरान सफाई मित्रों के रहने वाले आवास, सड़क नाली और क्षेत्र के माहौल के बारे में भी जाना। इसके अलावे सरकार द्वारा मिलने वाले न्यूनतम मजदूरी के बारे में भी राशि संबंधी जानकारी ली।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
0
Total recovered
Updated on September 8, 2024 8:00 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles