spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

NIA Charge-Sheeted: NIA ने दो आतंकियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, देश में आतंकी हमला करने की रच रहे थे साजिश, 50 युवाओं की भर्ती

NIA Charge-Sheeted: NIA ने दो आतंकियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, देश में आतंकी हमला करने की रच रहे थे साजिश, 50 युवाओं की भर्ती

Breaking Desk | BTV Bharat

NIA ने लीबिया में सक्रिय ISIS के एक आतंकवादी सहित दो लोगों के खिलाफ कथित तौर पर भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने की साजिश में संलिप्त होने के मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने एक बयान में बताया कि दोनों आरोपियों ने भारत में संवेदनशील संस्थानों पर हमला करने के लिए युवकों की भर्ती करने की साजिश रची थी। इसमें कहा गया कि मोहम्मद जोहेब खान को NIA ने कई स्थानों पर छापेमारी के बाद इस साल फरवरी में गिरफ्तार किया था।

मामला वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ

उसे एजेंसी ने लीबिया के रह रहे मोहम्मद शोएब खान के साथ मिलकर ISIS के भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने की साजिश रचने के लिए नामजद किया गया है। आरोप पत्र यहां की विशेष NIA अदालत के समक्ष दाखिल किया गया जिसमें दोनों को ISIS की आतंकी साजिश में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है। यह मामला वैश्विक आतंकवादी नेटवर्क के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है।

भारत में ISIS नेटवर्क को नेस्तानाबूत करने के लिए कार्य कर रही NIA

भारत में ISIS नेटवर्क को नेस्तानाबूत करने के लिए कार्य कर रही NIA ने पाया कि दोनों आरोपियों ने ISIS के स्वयंभू खलीफा के प्रति निष्ठा का वचन लिया था। बयान के मुताबिक साजिश के तहत आरोपी की भारत में सिलसिलेवार आतंकवादी हमले करने के बाद अफगानिस्तान या तुर्किये भागने की योजना थी।

ये भी पढ़े: Samvidhan Hatya Diwas: केंद्र सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles