spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, October 18, 2024

बिहार के सारण में चुनाव के बाद हिंसा, दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत और 2 लोग घायल

बिहार के सारण में चुनाव के बाद हिंसा, दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में 1 की मौत और 2 लोग घायल

Breaking Desk | BTV Bharat 

बिहार में पांचवें चरण में पांच सीटों पर वोटिंग हुई थी। पांचवें चरण के मतदान के बाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर जमकर हिंसा हुई है। बीजेपी और आरजेडी के समर्थक आपस में भिड़ गए। वहीं आज दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी भी हुई। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है।

सारण के बूथ संख्या 318 पर रोहिणी आचार्य पहुंची थीं

एक व्यक्ति की गोली लगने के कारण मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बीते दिन सारण के बूथ संख्या 318 पर रोहिणी आचार्य पहुंची थीं और यही से विवाद की शुरुआत भी हुई थी। वहीं आज फायरिंग का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है। इस घटना में चंदन राय की मौत हुई है। वहीं घायलों की पहचान गुड्डू राय और मनोज राय के रूप में हुई है।

ये भी पढ़े: Bus Accident In Rajgarh : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में पुल से नीचे गिरी यात्री बस, 2 लोगों की मौत और 41 घायल

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
533,570
Total deaths
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
0
Total recovered
Updated on October 18, 2024 9:17 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles