spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, September 7, 2024

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ओडिशा आए तो मैं गोडसे बन जाऊंगा, कांग्रेस नेता को मिली धमकी, FIR हुई दर्ज

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ओडिशा आए तो मैं गोडसे बन जाऊंगा, कांग्रेस नेता को मिली धमकी, FIR हुई दर्ज

Political Desk | BTV Bharat 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी के बाद पार्टी की ओडिशा इकाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस के मुताबिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए धमकी दी गई है कि ‘अगर राहुल गांधी ओडिशा आते हैं, तो मैं गोडसे बन जाऊंगा।’ कांग्रेस का दावा है कि राहुल की तस्वीरें भी आरोपी के पास हैं। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवानंद रॉय ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है।

अगर भविष्य में पप्पू आता है, तो मैं नाथूराम गोडसे बन जाऊंगा

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ओडिशा कांग्रेस का कहना है, ‘सम्मान के साथ, हम आपका ध्यान एक सोशल मीडिया पोस्ट की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जहां ‘Bharat Cinema’ नाम के शख्स ने लिखा है ‘कांग्रेस कभी मेरे ओडिशा में नहीं आएगी। अगर भविष्य में पप्पू आता है, तो मैं नाथूराम गोडसे बन जाऊंगा।”आगे कहा गया, ‘इसके अलावा उसने हमारे राष्ट्रीय वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जी की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। तस्वीरों से साफ है कि भारत सिनेमा का प्रतिनिधि पिस्टल से राहुल जी को मारने का लक्ष्य बना रहे हैं। यह एक तथ्य है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को मारा था, क्योंकि यह आरएसएस का फैसला था। हम आपसे निवेदन करते हैं कि जांच करें कि भारत संगठन उसी विचारधारा से है या नहीं।’

ये भी पढ़े: NDA Meeting: सेंट्रल हॉल में NDA की मीटिंग! आज ही सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे पीएम मोदी, 9 जून को शपथ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 7, 2024 10:55 PM
533,570
Total deaths
Updated on September 7, 2024 10:55 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 7, 2024 10:55 PM
0
Total recovered
Updated on September 7, 2024 10:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles