spot_img
28.1 C
New Delhi
Tuesday, September 17, 2024

उत्तराखंड के पुरोला में ‘Love Jihad’ से तनाव,3 दर्जन लोग गिरफ्तार-बाजार बंद,नहीं हुई महापंचायत

उत्तराखंड के पुरोला में ‘Love Jihad’ से तनाव,3 दर्जन लोग गिरफ्तार-बाजार बंद,नहीं हुई महापंचायत

Breaking Desk | BTV bharat

उत्तराखंड में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन की सख्ती के आगे हिंदू संगठनों की महापंचायत 15 जून को पुरोला लव जिहाद मामले में नहीं हो पाई। हालांकि, लोगों ने लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उत्तरकाशी जिले के पुरोला, मोरी, सांकरी, नौगांव, बडकोट, डामटा सहित यमुना घाटी में बाजार बंद कर व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। हिंदू संगठनों और व्यापार मंडल के करीब तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया हे।

प्रशासन की ओर से 19 जून तक धारा 144 लागू की गई

लव जिहाद मामले के बाद पुरोला में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से 19 जून तक धारा 144 लागू की गई है। हालांकि, गुरुवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने पुरोला जाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती से निपटते हुए सभी को बैरियरों पर रोक दिया। इस तरह यमुनाघाटी क्षेत्र में पूरा दिन तनाव में गुजरा। वहीं, पुरोला छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रशासन की सख्ती के आगे पुरोला में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही।

ये भी पढ़े: Bengal में हुई हिंसा पर CM Mamata Banerjee बोली- जो घटना हुई उसमें हमारी पार्टी की कोई भागीदारी नहीं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on September 17, 2024 2:07 AM
533,570
Total deaths
Updated on September 17, 2024 2:07 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on September 17, 2024 2:07 AM
0
Total recovered
Updated on September 17, 2024 2:07 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles