नई दिल्ली। उत्तराखंड नैनीताल (Nainital) जनपद में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से विश्व प्रसिद्ध नैनीताल झील (Naini Jhil) का पानी अब नैना देवी मंदिर परिसर और उधर माल रोड की सड़कों की तरफ आने लगा है। आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरीके से नैनी झील का पानी सड़कों पर आ रहा है, लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
Sharad Purnima 2021 : शरद ऋतु के आगमन का पर्व है शरद पूर्णिमा
नैनीताल झील के पानी का सड़क पर आना कहीं ना कहीं खतरे का बड़ा संकेत हो सकता है और उसका पानी नीचे की तरफ लोगों के घरों या कई होटलों में भी जा सकता है, जिससे काफी नुकसान होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है और उसके बाद से लगातार भारी बारिश हो रही है। ऐसे में नैनीताल की नैनी झील का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है, जल्द जिला प्रशासन के निर्देश के बाद झील से पानी को छोड़ा जाएगा।
#WATCH उत्तराखंड: नैनीताल झील ओवरफ्लो होने के चलते नैनीताल की सड़कों पर पानी भर गया है। इमारतों और घरों में भी जलभराव देखा जा रहा है। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश हो रही है। pic.twitter.com/zdJ8M7tZ8W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 19, 2021
#WATCH | Uttarakhand: Nainital Lake overflows and floods the streets in Nainital & enters building and houses here. The region is receiving incessant heavy rainfall. pic.twitter.com/G2TLfNqo21
— ANI (@ANI) October 19, 2021
करीब तीन घंटे की जोरदार बारिश में सड़कें जलमग्न हो गई और नाले उफान पर आने से झील में काफी मात्रा में कूड़ा-कचरा समा गया। बारिश के चलते झील का जलस्तर बढ़कर सात फिट पार कर गया।
Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में अब डेंगू की मार, 1 की मौत
दोपहर बाद अचानक आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवा में छातों का कोई बस नही चला और लोग जहां के तहां ठिठकने को मजबूर हो गए। पंत पार्क से लेकर भोटिया बाजार, बड़ा बाजार व अन्य स्थानों पर पर्यटकों व लोगों को सिर छिपाने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। इस बीच लोअर मालरोड भी जलमग्न हो गई, जबकि अपर मालरोड में सीवर लाइन ओवरफ्लो हो गई। इससे काफी मात्रा में गंदा पानी झील में समा गया। नाले भी उफान पर आ गए और मलबे के साथ कचरे के ढेर झील में समा गए। झील किनारे खड़ी कई नौकाएं भी पानी में डूब गई। विभिन्न शहरों से आए सैलानियों की बारिश में जमकर फजीहत हो गई।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।